IMG 20240228 224501 194 - गोसाईगंज में अब और सशक्त होगा भाजपा का दुर्ग। अयोध्या।

गोसाईगंज में अब और सशक्त होगा भाजपा का दुर्ग। अयोध्या।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
गोसाईगंज में अब और सशक्त होगा भाजपा का दुर्ग।

IMG 20240228 224501 194 - गोसाईगंज में अब और सशक्त होगा भाजपा का दुर्ग। अयोध्या।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से विधायक अभय सिंह यदि भाजपा में शामिल होते हैं तो गोसाईगंज में भाजपा और मजबूत होगी। इसका सीधा फायदा पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा। संभवतः इसी रणनीति के तहत भाजपा ने यह राजनीतिक चाल चली है। ऐसा होने पर अभय सिंह के धुर विरोधी पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू और उनके समर्थकों को सहेजने के मोर्चे पर भी भाजपा को काम करना होगा।

भाजपा ने अभय सिंह को अपने करीब लाकर एक तीर से दो निशाना साधा है। एक तो राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी में सेंध लगाने में कामयाबी मिली। वहीं लोकसभा चुनाव में गोसाईगंज सीट से भाजपा को मिलने वाले मत प्रतिशत में वृद्धि हो सकती है। गोसाईगंज से अभय सिंह वर्ष 2012 में पहली बार विधायक चुने गए। यह अलग बात है कि वर्ष 2017 में भाजपा-अपना दल गठबंधन से चुनाव मैदान में उतरे इंद्र प्रताप तिवारी (उर्फ) खब्बू तिवारी ने उन्हें हरा दिया। फिर भी अभय सिंह अपने पाले में बड़ा मत प्रतिशत लाने में कामयाब रहे। अपनी पराजय के बाद भी वह क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहे। इसी का नतीजा रहा कि वर्ष 2022 में इस सीट पर फिर से कब्जा कर लिया। उस समय खब्बू तिवारी जेल में थे, इसका भी फायदा अभय सिंह को मिला। अब अभय सिंह के भाजपा के खेमे में आने से गोसाईगंज में उनसे जुड़े समर्थक भी पाला बदलेंगे। 

भाजपा को एक अन्य मोर्चे पर भी काम करना होगा। जिले में भाजपा के कद्दावर ब्राह्मण नेता के रूप में पहचान रखने वाले खब्बू तिवारी को पार्टी से जोड़े रखना चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसा इसलिए कि अभय सिंह और खब्बू तिवारी की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता पुरानी है। इनके समर्थक भी खेमों में बंटे हैं। खब्बू तिवारी ने भाजपा से अपनी राह जुदा की या लोकसभा चुनाव में तटस्थ हुए तो इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भाजपा को इसे संतुलित करना होगा, तभी मकसद पूरी तरह से कामयाब होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *