images 3 6 - गोवा सीएम ने मंत्री-विधायकों संग श्रीरामलला के दर्शन किए।

गोवा सीएम ने मंत्री-विधायकों संग श्रीरामलला के दर्शन किए।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
गोवा सीएम ने मंत्री-विधायकों संग श्रीरामलला के दर्शन किए। 

12 62 - गोवा सीएम ने मंत्री-विधायकों संग श्रीरामलला के दर्शन किए।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ श्रीरामलला के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा- मैं 2 बार कार सेवा कर चुका है। श्रीरामलला का दर्शन करना सौभाग्य की बात है। आज मैंने श्रीरामलला का दर्शन किया। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को पूरे गोवा के गांव अयोध्या बन चुके थे। पूरा प्रदेश राम मय था।

images 3 6 - गोवा सीएम ने मंत्री-विधायकों संग श्रीरामलला के दर्शन किए।

उन्होंने कहा- राम मंदिर निर्माण होने की वजह से हम लोग अयोध्या आ पाए हैं। इसके लिए पीएम मोदी राम मंदिर ट्रस्ट का आभार। गोवा के मुख्यमंत्री दर्शन योजना के तहत अयोध्या को जोड़ा जाएगा, जिससे वहां के लोग श्रीरामलला का दर्शन आसानी के साथ कर सके। प्रदेश सरकार ने यदि भूमि दी, तो वह अयोध्या में गोवा का भवन जरूर बनना चाहेंगे। क्योंकि अब तो यहां आना-जाना लगा ही रहेगा।

 गोवा के सीएम मंत्री और विधायकों के साथ करीब साढ़े 12 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरे। यहां प्रदेश सरकार के मंत्री सतीश शर्मा किया स्वागत। इसके बाद 3 बसों से राम मंदिर पहुंचे। यहां श्रीरामलला के दर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *