गोवशींय पशुओं को काटकर व्यापार करने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 फरार 2 कुंटल गो मांस बरामद

IMG 20190906 WA0017 - गोवशींय पशुओं को काटकर व्यापार करने वाले दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 7 फरार 2 कुंटल गो मांस बरामदरुदौली/अयोध्या

मवई थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरा में बुधवार की रात पुलिस ने एक मकान में छापा मार कर दो कुन्तल गोमांश बरामद कर एक महिला समेत दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।
सीओ डा0 धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में बुधवार की रात को उपनिरीक्षक राम नरेश वर्मा,सिपाही सतीश कुमार व् सिपाही अशोक कुमार यादव द्वितीय,म0का0 नीरु यादव संदिग्द्ध वांछित व्यक्तियों की तलाश में मवई चौराहे पर पहुंचे थे कि मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम नेवरा में इम्तियाज के घर में गोकशी हो रही है।इस पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताये स्थान पर पहुँच कर इम्तियाज के घर के सामने छिप कर पहुंची तो घर के अन्दर से खट पट की आवाज आ रही थी।सात लोग हाथ में चाकू लेकर मांस का टुकड़ा बना रहे थे।एक महिला भी चाकू लिये मांस को काट रही थी तथा दूसरी महिला तराजू से तौल कर पैकेट बना रही थी।जब पुलिस टीम घर के अन्दर दाखिल हुई तो एक महिला समेत सात लोग पुलिस को देखकर फरार हो गये।जबकि मौके पर एक महिला व् एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार की गयी महिला रफीकुन्निशा पत्नी स्व0मेराज ग्राम नेवरा तथा रवीश कुमार उर्फ उर्फ सुनील पुत्र नन्दे बाराबंकी के सुबेहा थाना के जगदिशवापुर का निवासी है।सीओ ने बताया कि ग्राम नेवरा के इम्तियाज,शकील,शाहीन, हुनहुना गांव के वसीम,मिन्नू का भाई तथा दो व्यक्ति अज्ञात पुलिस को देखकर फरार हो गये।प्रभारी निरीक्षक मवई चन्द्रभान यादव ने बताया कि मौके पर दो कुन्तल गोमांश के अलावा एक खाल,दो चाकू,एक बांका, एक तराजू,एक दस हाथ की नायलान की पीली रस्सी,एक ठीहा दो बाँट,एक किलो पांच सौ ग्राम,एक लाल रंग की टार्च,तथा नगद सात सौ पचास रुपये बरामद हुये।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गये लोगों के विरुद्ध मु0अ0स0 265/19 धारा 429 भादवि0 व् 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया तथा फरार लोगों को पकड़ने के लिये दबिश दी जा रही है।पशु चिकित्साधिकारी मवई डा0 सीबी वर्मा ने मौके पर पहुँच कर मांस के टुकड़े को नमूने के तौर पर लेकर परीक्षण के लिये भेज दिया है।सीओ ने बताया कि गोवध के कारोबार करने वालों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जायेगी।

Web Admin

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago