गोंडा में बारिश के चलते बड़ा हादसा, करंट से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

गोंडा में बारिश के चलते बड़ा हादसा, करंट से दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत |

गोंडा |

गोंडा जिले में करंट लगने से दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई है। परिवारजन और आसपास के लोग आनन फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए , जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे के शवों को देखकर परिवारजन रोने-चिल्लाने लगे। गांव में भी मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार तीनों चौरी चौराहा पर पुस्तक भंडार चलाते हैं जहां से तीनों शाम को बाइक से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना शुक्रवार की देर शाम की है।
कोचा कासिमपुर निवासी शुभम सैनी (उर्फ) सहजराम, सुमित (उर्फ) शुभम कनौजिया व विनय (उर्फ) नीतीश कर्नलगंज बाजार से घर जा रहे थे। खाले कोचा गांव के पास बरसात से शीशम का पेड़ हाईटेंशन बिजली के तार पर गिर गया था। इससे तार टूटकर नीचे पानी में गिर गया।
बताया गया कि वहां मौजूद एक महिला ने बाइक सवार को तार टूटने की जानकारी दी। जब तक बाइक रोकते तब तक वह बाइक समेत पानी में चले गए। करंट लगने से तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बिजली लाइन कटवाई। इसके बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां तीनों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोचा कासिमपुर के रहने वाले दोनों सगे भाई सुमित (उर्फ) शुभम कनौजिया व विनय (उर्फ) नीतीश की मौत की सूचना मिलते ही परिवारजन में कोहराम मच गया। जो जैसे था वह वैसे ही अस्पताल की तरफ दौड़ पड़ा। गांव के लोग भी पहुंच गए। परिवारजन दहाड़े मार-मारकर रोने चिल्लाने लगे।
उपनिरीक्षक मनीष कुमार ने कहा कि तीनों बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में बरसात के दौरान शीशम का पेड़ बिजली के तार पर गिर गया था। जहां एक महिला ने तीनों को तार गिरे होने की जानकारी देनी चाही थी लेकिन, तब तक बाइक पानी में चली गई। इससे हादसा हो गया।
editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216