रौनाही - अयोध्या

गैर समुदाय के युवक ने किशोरी को किया अगवा, किशोरी को पुलिस ने किया बरामद।

गैर समुदाय के युवक ने किशोरी को किया अगवा, किशोरी को पुलिस ने किया बरामद।

रौनाही_अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी की बेटी को अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद बाजार के सभी व्यापारी थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसपी भी कई थानों की पुलिस के साथ पहुंच गए। जिसके बाद कई टीमें बनाकर पीड़ित की बेटी की तलाश में लगा दी गई हैं।

मामला रौनाही क्षेत्र ड्योढ़ी बाजार का है। बताया जा रहा है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदाय में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया। पुलिस ने गैर समुदाय के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच बृहस्पतिवार की शाम गैर समुदाय के युवक ने व्यवसाई की नाबालिग पुत्री को जबरिया अगुवा कर लिया। घटना की सूचना पर एसपीआरए क्षेत्राधिकारी सहित कई थानों की पुलिस ने कैंपेनिंग कर युवक सहित किशोरी की तालाश में जुट गयी है। पुलिस अगवा करने वाले आरोपी पर शिंकजा कसने की कवायद में आरोपी युवक के पिता और परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जिसमें युवक के रूदौली शुजागंज चौकी क्षेत्र खण्ड पिपरा निवासी एक रिश्तेदार के घर होने की भनक लगी है। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और आरोपी युवक और किशोरी को शरण देने वाले रिश्तेदारों को भी पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोरी के अगवा होने से व्यापारियों में खासा आक्रोश है। जिसके लेकर व्यापारियों ने दुकान बंद कर विरोध भी जताया है।

मामले में थाना प्रभारी ओ पी राय ने बताया कि मूर्ति विसर्जन में दो तथा किशोरी के अगुवा करने वाले ड्योढ़ी निवासी मुख्य आरोपी मेराज अहमद कुरैशी (पुत्र)शब्बीर अहमद कुरैशी तथा शरण देने वाले खण्ड पिपरा निवासी अब्दुल सत्तार को जेल भेजकर किशोरी को मेडिकल कराया जा रहा है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

1 day ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

1 day ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

1 day ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216