images 28 - गूगल मैप ने फिर भटकाया रास्ता, गड्ढे में गिरी अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार।

गूगल मैप ने फिर भटकाया रास्ता, गड्ढे में गिरी अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

गूगल मैप ने फिर भटकाया रास्ता, गड्ढे में गिरी अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार।

images 28 - गूगल मैप ने फिर भटकाया रास्ता, गड्ढे में गिरी अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार।

अयोध्या।

अयोध्या गूगल मैप के भरोसे गाड़ी चलाने वाले लोगों के लिए ये मैप मुसीबत बनता जा रहा है। आए दिन गूगल मैप के चक्कर में रास्ता भटकने के मामले सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में गूगल मैप के जरिए दिल्ली से नेपाल के लिए साइकिल से निकले दो फ्रांसीसी बरेली में रास्ता भटक गए थे। इससे पहले गूगल मैप से रास्ता भटकने के चलते कई हादसे हो चुके हैं। ऐसा ही एक और मामला अयोध्या से सामने आया है। जहां श्रीरामलला के दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या आ रहे, महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। कार के ड्राइवर ने भी गूगल मैप का सहारा ले रखा था। ऐप ने रास्ता भटका दिया जिससे ये हादसा हो गया। हादसे में कार सवार पांच महिला श्रद्धालु घायल हुई है, जिनमें से गंभीर घायल दो श्रद्धालुओं को भर्ती किया गया है। वहीं अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में चार अन्य श्रद्धालुओं को भर्ती कराया गया है। बताया गया की तीर्थाटन को निकले महाराष्ट्र प्रान्त के पुणे के थाना पियड़ेगुडो स्थित काशी पार्क निवासी श्रद्धालु अपनी कार से रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते दर्शन-पूजन के लिए अयोध्या आ रहे थे।

गूगल मैप के सहारे वाहन चला रहे चालक ने हाइवे पर सुबह कैंट थाना क्षेत्र स्थित टोनिया पेट्रोल पंप के निकट मैप देख अचानक अपना वाहन मोड़ा तो वाहन सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जा गिरा। चीख-पुकार मची तो स्थानीय लोग मदद को दौड़े और एंबुलनेस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *