गुजरात के राज्यपाल बोले ‘हिंसात्मक कृषि छोड़ें, प्राकृतिक खेती करें किसान।
कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के कुमागंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित कर रहे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि 40 साल पहले कैंसर, शुगर और ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी नहीं थी लेकिन आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी बीमारी की समस्या से जूझ रहा है। आज की कृषि प्रणाली हिंसात्मक हो गई है जो मनुष्यों की जिंदगी को धीरे-धीरे निगल रही है। उन्होंने कहा कि हमें सही समय पर चेतने की जरूरत है। यूएनओ के रिपोर्ट के मुताबिक 40 से 50 साल में विश्व की धरती फर्श हो जाएगी और किसी अनाज की पैदावार नहीं हो सकेगी।
इस अवसर पर कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देशभर में यह पहला विश्वविद्यालय है जिसने एक ही बार में नैक मूल्यांकन में A++ ग्रेड प्राप्त किया है।
कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने कहा विश्वविद्यालय में 10 एकड़ बंजर भूमि पर प्राकृतिक एवं जैविक खेती की जा रही है। इस मौके पर राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती एवं अन्य क्षेत्र में काम करने वाले 25 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। राज्यपाल एवं मंत्री शाही गौपूजन कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस मौके पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव सिंह आदि मौजूद थे।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More