WhatsApp Image 2024 02 02 at 2.56.02 PM 1 - गीता भवन में कब्जेदारी का विवाद गहराया, मुकदमा दर्ज।

गीता भवन में कब्जेदारी का विवाद गहराया, मुकदमा दर्ज।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
गीता भवन में कब्जेदारी का विवाद गहराया, मुकदमा दर्ज।

WhatsApp Image 2024 02 02 at 2.56.02 PM 1 - गीता भवन में कब्जेदारी का विवाद गहराया, मुकदमा दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या रामकोट स्थित गीता भवन में कब्जेदारी का विवाद गहरा गया है। इसको लेकर महंत अंजनी शरण व ब्रह्मचारी महाराज के बीच न्यायालय में वाद भी चल रहा है। अंजनी शरण का आरोप है कि गुरुवार सुबह तीन वाहनों से दर्जनभर लोग पहुंचे और मंदिर पर कब्जा करने की नियत से मंदिर का दरवाजा व कैमरा तोड़ दिया। उनके साथ मारपीट भी की।

पीड़ित महंत अंजनी शरण दास की ओर से उनकी धर्मपत्नी सुनीता देवी ने थानाध्यक्ष श्रीरामजन्मभूमि में शिकायती पत्र दिया है। वहीं दूसरे पक्ष के ब्रह्मचारी महाराज का दावा है कि वे मंदिर के असली महंत हैं। महंत अंजनी शरण अवैध रूप से मंदिर पर कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। 

महंत अंजनी शरण ने बुधवार को उनके साथ मारपीट की है। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। थानाध्यक्ष रामजन्मभूमि देवेंद्र पांडेय का कहना है कि ब्रह्मचारी महाराज के पक्ष में न्यायालय का आदेश है। मंदिर के अभिलेख भी उनके नाम हैं। महंत अंजनी शरण मंदिर में पुजारी हैं। आधा दर्जन पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले में अंजनी शरण व एक अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *