गाँवों में सभी बेटियों के खाते खुलवा बनायेंगे ‘संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’- डाक निदेशक केके यादव

IMG 20190808 WA0022 - गाँवों में सभी बेटियों के खाते खुलवा बनायेंगे 'संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम'- डाक निदेशक केके यादव

  • बेटियाँ देश का भविष्य, राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान : डाक निदेशक केके यादव
  • गाँवों में सभी बेटियों के खाते खुलवा बनायेंगे ‘संपूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम’-डाक निदेशक केके यादव
  • बेटियों के भविष्य को संवारने में सुकन्या समृद्धि खाते का अहम योगदान, मात्र 250 रुपये में खाता खुलवाएं-डाक निदेशक केके यादव
  • घर बैठे पाएं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से बैंक की सुविधा : कृष्ण कुमार यादव
  • अब दिव्यांग, विधवा, सब्सिडी, छात्रवृत्ति का पैसा भी आई पी पी बी के माध्यम से

अयोध्या, उत्तरप्रदेश

आज मसौधा ब्लाक के कोटसराय गांव को समग्र सुकन्या समृद्धि ग्राम एवं सक्षम इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ग्राम बनाये जाने के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अतिमहत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अन्तर्गत सुकन्या समृद्धि खाता एवं डिजिटल इंडिया के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य से लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर मण्डल के 5 गांव को सुकन्या समृद्धि समग्र ग्राम एव डिजिटल इंडिया के 34 सक्षम ग्राम बनाये गये । इस दौरान सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवायें कृष्ण कुमार यादव ने शिरकत करते हुए कहा कि बेटियाँ देश का भविष्य है और राष्ट्र निर्माण में इनका महत्वपूर्ण योगदान है। भारत सरकार के अभियान ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ के अन्तर्गत सभी लोगों का दायित्व है कि बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए एक सार्थक कदम उठाएं। डाक निदेशक श्री यादव ने कहा कि गाँवों में 10 साल तक की सभी बेटियों के खाते खुलवाकर उन्हें “सम्पूर्ण सुकन्या समृद्धि ग्राम” में बदला जायेगा। मात्र 250 रुपये से सुकन्या खाते खुलवाये जा सकते हैं। बेटियां ही 21वीं सदी में हमारे देश का भविष्य हैं।श्री यादव ने लोगों से रूबरू होते हुये कहा कि भारत सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण की दिशा में तमाम महत्वपूर्ण योजनाएँ चलायी जा रही हैं। इसी क्रम में डाकघरों में सुकन्या समृद्धि योजना में धन जमा करने से माँ-बाप अपनी बेटी के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभायेंगे। इससे बेटियों को आर्थिक व सामाजिक रूप से भविष्य में मजबूत किया जा सकता है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिला सशक्तिकरण, उच्च शिक्षा में सुकन्या समृद्धि योजना राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी।इसके साथ ही श्री यादव ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक से सरकारी सब्सिडी देने पर रही है इसी खाते से गैस सब्सिडी, राशन सब्सिडी, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति आदि घर बैठे डाकिया के माध्यम से मिल रहा है अब किसी को भी दूर बैंकों तक जाने की जरूरत ही नहीं है क्योंकि आपका बैंक आपके द्वार सुविधा देने के लिए खड़ा हुआ है । दूसरी ओर उन्होंने दुकानदारों को आईपीपीबी का लाभ बताते हुए कहा कि वह मर्चेन्ट एकाउन्ट खुलवाकर ग्राहकों से खरीददारी का भुगतान ले सकते हैं । कार्यक्रम में शाखा पोस्टमास्टर कोटसराय पूनम सिंह को सक्षम आई पी पी बी ग्राम तथा समग्र सुकन्या समृद्धि ग्राम बनाने के लिए तथा अन्य मो शफीक , विकास पाण्डेय, अभय सिंह, प्रवेश यादव, मुकेश यादव, रणधीर सिंह, आदि को सम्मानित किया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप सिंह ने अपने गांव कोटसराय सक्षम व समग्र बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया । इस दौरान मण्डल के प्रवर अधीक्षक डाकघर जे बी दुर्गापाल ने बताया कि कोटसराय, नरौली, सागरपट्टी पढ़िला, ऊंचेपुर, मकरही, गांवों को समग्र सुकन्या ग्राम तथा कोटसराय, बतौली, दसौली, धनेचा, नरौली सहित 34 गांवों को सक्षम गांव बनाया गया है । संचालन करते हुए मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने सुकन्या समृद्धि एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के बारे में विस्तृत जानकारी दिया । इस अवसर पर ग्राम प्रधान अलगू सिंह, सहायक अधीक्षक उमेश कुमार, सुनील कुमार, सियाराम भारती, विनय यादव, निरीक्षक सिंकू, रोहित मनोज कुमार, ए के सिंह, शोभनाथ यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे ।

Web Admin

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago