1500x900 1260727 capture - गर्भगृह में विराजमान श्रीरामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई, आज से अस्थाई मंदिर में बंद होंगे श्रीरामलला के दर्शन।

गर्भगृह में विराजमान श्रीरामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई, आज से अस्थाई मंदिर में बंद होंगे श्रीरामलला के दर्शन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या।

अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शुक्रवार 19 जनवरी को चौथा दिन है। आज शाम से अस्थाई मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन बंद हो जाएंगे। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद नए मंदिर में 23 जनवरी से श्रद्धालुओं को दर्शन मिलेंगे। इससे पहले गुरुवार को श्रीरामलला की मूर्ति को गर्भगृह में बने आसन पर रख दिया गया था। कारीगरों ने मूर्ति को आसन पर खड़ा किया। इस प्रोसेस में 4 घंटे लगे।

images 6 2 - गर्भगृह में विराजमान श्रीरामलला के चेहरे की पहली तस्वीर आई, आज से अस्थाई मंदिर में बंद होंगे श्रीरामलला के दर्शन।

बताया गया है कि अब मूर्ति को गंध वास के लिए सुगंधित जल में रखा जाएगा। फिर अनाज, फल और घी में भी रखा जाएगा। आज श्रीरामलला का वैदिक मंत्रों के साथ औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास कराया गया। फिर आरणी मंथन से कुंड में अग्नि प्रकट की गई। श्रीरामलला 20 जनवरी को वास्तु शांति के बाद सिंहासन पर विराजेंगे।

इस बीच, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि गर्भगृह में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में कोई दिक्कत नहीं है। ऐसा लोगों के दर्शन के लिए किया गया है। आज शाम 7 बजे से अस्थाई राम मंदिर में दर्शन बंद हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *