विश्वगुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन गयादत्त राजनारायण जन विकास इण्टर कॉलेज में किया गया। जिसमे प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रकाश तिवारी, भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि शिव गोविंद पाण्डेय, शुजागंज मण्डल अध्यक्ष रामदीन वर्मा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश SFD प्रमुख मार्तण्ड, प्रदेश उपाध्यक्ष मोनिका परमार, विभाग सह संयोजक शुभम तिवारी, जिला सह संयोजक शिवम मिश्रा एवं रूदौली व शुजागंज नगर इकाई के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाती है इसी क्रम में गयादत्त राजनारायण जन विकास इंटर कॉलेज में कंबल वितरण का कार्यक्रम नगर इकाई द्वारा संपन्न किया गया।
जिसमें प्रबंधक सुरेंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि विवेकानंद जी सदैव से ही युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और विश्व पटल पर भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रयासरत रहे हमें उनके इसी मार्ग पर चलकर भारत को विश्वगुरु बनाना है। आज के समारोह में क्षेत्र के लगभग 200 गरीब जनमानस को कंबल वितरित किया गया।