अयोध्या में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को रामनगरी का पावन सरयू तट भक्तों से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाई। शाम को महा आरती से सरयू के घाट रोशन हो गए। भव्य झांकी भी सजाई गई। दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। गंगा दशहरा को मां गंगा का अवतरण दिवस माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान की महत्ता है। इसी मान्यता के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक स्नान, दान और पूजन का सिलसिला चलता रहा। देर शाम को मां सरयू की महाआरती से पूरा सरयू तट आलोकित हो उठा। भक्तों ने दीपदान भी किया। गंगा दशहरा पर इस बार भी श्री सरयू अवध बालक सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से सरयू महोत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि सरयू माता की भव्य झांकी सजाकर उनकी आरती उतारी गई। इसके पहले मां सरयू का दूध से अभिषेक कर निशान पूजा भी की गई।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More