images 1 13 - गंगा दशहरा अवसर पर सरजू पावन नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

गंगा दशहरा अवसर पर सरजू पावन नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

अयोध्या आस-पास

गंगा दशहरा अवसर पर सरजू पावन नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

images 1 13 - गंगा दशहरा अवसर पर सरजू पावन नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी।

अयोध्या। 

अयोध्या में गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को रामनगरी का पावन सरयू तट भक्तों से गुलजार रहा। बड़ी संख्या में भक्तों ने सरयू में डुबकी लगाई। शाम को महा आरती से सरयू के घाट रोशन हो गए। भव्य झांकी भी सजाई गई। दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। गंगा दशहरा को मां गंगा का अवतरण दिवस माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान दान की महत्ता है। इसी मान्यता के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक स्नान, दान और पूजन का सिलसिला चलता रहा। देर शाम को मां सरयू की महाआरती से पूरा सरयू तट आलोकित हो उठा। भक्तों ने दीपदान भी किया। गंगा दशहरा पर इस बार भी श्री सरयू अवध बालक सेवा समिति के तत्वावधान में धूमधाम से सरयू महोत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक कृष्ण कुमार मिश्र ने बताया कि सरयू माता की भव्य झांकी सजाकर उनकी आरती उतारी गई। इसके पहले मां सरयू का दूध से अभिषेक कर निशान पूजा भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *