अयोध्या उत्तर प्रदेश

खौफनाक वारदात, खेत में अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश, प्रेमी पर हत्या का आरोप।

खौफनाक वारदात, खेत में अर्धनग्न हालत में मिली युवती की लाश, प्रेमी पर हत्या का आरोप।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक युवती का उसके गांव के बाहर खेत में अर्धनग्न हालत में शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। आशंका है कि युवती की गला घोटकर हत्या की गई है। वहीं मृतका के प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

ये घटना कैंट क्षेत्र के पलिया शाहाबादी गांव का है। बताया गया कि रविवार की सुबह पलिया शाहाबादी गांव निवासी सत्तू धान के खेत में सिंचाई के लिए गया, तो उसने राम मूरत निषाद के धान के खेत के बगल एक युवती का अर्धनग्न हाल में पड़ा शव देखा। मृतका उसी के गांव की थी इसलिए वह उसको पहचान गया और मामले की जानकारी मृतका के परिवार और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। मृतका का सलवार उसके गले में कसा हुआ मिला है। जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि इसी सलवार से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है।

उधर, स्थानीय लोग दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका जता रहे हैं। प्रकरण में शिकायत पर कैंट पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago