रंगभरी एकादशी की पूर्व संध्या पर अयोध्या में सौहार्द की होली खेली गई। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के आश्रम पर हिंदू और मुस्लिम रहे पक्षकारों ने होली खेलकर देश में भाईचारे का संदेश दिया। बाबरी पक्षकार रहे इकबाल अंसारी,रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के साथ राम मंदिर समर्थक अनीश खान उर्फ बबलू खान, भारतीय खाद्य निगम सलाहकार समिति के सदस्य अनूप चौधरी ने एक दूसरे के साथ गले मिल गुलाल लगाया। रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि होली सदभाव का पर्व है। इस पर्व पर सारे कटुता को भूल देश और समाज के लिए एक होना चाहिए। इस दिन जिस प्रकार सभी रंग एक-दूसरे का भेद भूल एक में मिलकर आनंद देते हैं उसी तरह हम सभी को एक होकर समाज की बेहतरी का संदेश देना चाहिए। अयोध्या हमेशा से एकता के भाव की पोषक रही है।अनूप चौधरी ने कहा कि अयोध्या हमेशा से देश के निर्माण में महत्वपूर्ण रोल करती रही है। आज पूरे विश्व में अयोध्या को लेकर उत्सुकता है। अब हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम इस पावन नगरी से विश्व को सुखद और आनंद से परिपूर्ण संदेश देकर विश्व के कल्याण में योगदान दें।इस अवसर पर रामलला के पुजारी प्रदीप दास, महंत सत्येंद्र दास वेदांती,दिवाकराचार्य आदि ने भी खेली सौहार्द की होली खेल पूरे देश में अमन चैन और सौहार्द के लिए संदेश दिया।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More