अयोध्या में जंगली जानवरों एवं आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए कटिया कनेक्शन लगाकर खेत के चारों तरफ लगाए गए विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक किसान के भैंस की मौत हो गई। पीड़ित किसान द्वारा शनिवार को विद्युत विभाग और अधिशासी अभियंता विद्युत को जनसुनवाई शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पत्र भेजकर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। घटना चार दिन पहले की बताई जाती है।
मामला हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के नटरु तिवारी का पुरवा मलेथू बुजुर्ग गांव का है। पीड़ित किसान संदीप कुमार का आरोप है कि 12 सितंबर को शाम करीब 4 बजे के लगभग वह अपनी भैंस चरा कर घर वापस लौट रहा था। रास्ते के बगल में गांव के ही निवासी आरोपी किसान द्वारा चोरी से अपने खेत में विद्युत तार लगा रखा था। जिसमें करंट प्रभावित हो रहा था विद्युत करंट की चपेट में आने से उनके कीमती भैंस की मौत हो गई आरोपी द्वारा मोटर का विद्युत कनेक्शन भी नहीं लिया गया है। और ना ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इसके पहले भी कई आवारा जानवरों की मौत हो चुकी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More