अयोध्या उत्तर प्रदेश

खुद की राइफल से गले में लगी गोली, पीएससी के जवान की मौत।

खुद की राइफल से गले में लगी गोली, पीएससी के जवान की मौत।

अयोध्या।

अयोध्या में थाना श्रीराम जन्मभूमि अंतर्गत वेद मंदिर क्रॉसिंग वन पर सुरक्षा में तैनात पीएससी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुबह प्रातःकाल 6 बजे के आसपास की है।

मृतक जवान कुलदीप त्रिपाठी निवासी बांसी जिला सिद्धार्थ नगर, 25 बटालियन रायबरेली की बी कंपनी में तैनात था। उसे गोली खुद की राइफल से लगी है। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण राइफल के बैरल में पानी चला गया था। बैरल की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। उधर, पीएसी के जवान की मौत को लेकर आईजी पीएसी अपर्णा कुमार शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात की ढांढस बंधाया। कहा विभाग और सरकार परिवार के साथ, हर तरह की मदद होगी।

श्रीराम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान कुलदीप कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की बंदूक से गोली लगकर मौत हो गयी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago