खतरे के निशान से 19cm ऊपर हुई सरयू का जलस्तर, घाटों पर लगे खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड

खतरे के निशान से 19cm ऊपर हुई सरयू का जलस्तर, घाटों पर लगे खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड|

अयोध्या|
सरयू नदी खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिसको लेकर निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगो के लिए खतरा मंडरा रहा है। वहीं अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को भी सरयू नदी में अब खतरे से बचाए जाने के लिए सरयू के घाटों पर जिला प्रशासन ने जंजीर के अंदर स्नान करने के साथ ही स्थान स्थान पर खतरे की चेतावनी वाले बोर्ड भी लगा दिए गए हैं।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश और प्रदेश भर में हुई भारी वर्षा के कारण अयोध्या की सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है मौजूदा समय में सरयू का जलस्तर खतरे के निशान को पार करके 19 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है जिसके कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है प्रशासन अलर्ट मोड पर है और सहयोग के आसपास बसे हुए गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरयू का जलस्तर प्रति घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा है। जब कि 2009 में सरयू का जलस्तर हाईएस्ट 94.10 दर्ज किया गया था सरयू नदी का खतरे का निशान 92.7 30 है सरयू का मौजूदा जल स्तर 93.20 चल रहा है जो खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर है।
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अयोध्या में भी प्रशासन ने श्रद्धालुओं को भी सरयू नदी के तट पर गहरे पानी में स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है बकायदा पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है जो श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान करने से रोक रहे है सरयु की जलधारा में लगी हुई जंजीरों के आगे ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं से निवेदन किया जा रहा है। तो वहीं सभी घाटों पर चेतावनी वाले बोर्ड भी लगाए गए है।
editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

22 hours ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

22 hours ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

1 day ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

2 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216