खंभे से टकराई मोटरसाइकल, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर।
इनायत नगर – अयोध्या।
अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनायत नगर थाना कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात अहरन सुबंश मोड़ के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। जिसमें मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों अभय व तेजेन्द्र निवासी नरेन्द्रा भादा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना परिजनों को देने के साथ ही एम्बुलेंस को दी। जब तक एम्बुलेंस पहुंची परिजन भी पहुंच गए तथा घायलो को सीएचसी हैरिंगटनगंज ले गए, जंहा डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जंहा दोनों का इलाज चल रहा है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक सामने से आ रहे ट्रेक्टर ट्राली से बचने के चक्कर मे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More