खंडासा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर से 500 मीटर दूर आम के पेड़ से लटकता मिला शव
खंडासा: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर से 500 मीटर दूर आम के पेड़ से लटकता मिला शव
अयोध्या जिले के खंडासा थाना क्षेत्र के मठिया गांव के एक युवक ने फांसी के फंद से लटक कर जान दे दी। युवक का शव उसके घर 500 मीटर दूर आम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत खंडासा थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासी मोनू (22) पुत्र छेदन गुरुवार की रात 8: 30 बजे घर से भोजन करने के बाद घर से लगभग 500 मीटर दूर झाबरा गांव के निकट फसल की रखवाली करने के लिए गया था।
शुक्रवार की सुबह राखी बांधने के लिए घर पर मौजूद बहनें भाई मोनू का इंतजार कर रहीं थीं। काफी समय बीत जाने के बाद जब मोनू घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। परिजन खेत की ओर गए तब भी कोई पता नहीं चला। इसी बीच एक महिला ने मोनू के शव को आम के पेड़ से लटकता देख जानकारी परिजनों को दी।
परिजनों व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी खंडासा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को दी। थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को आम के पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।
मोनू अपने 6 भाइयों में सबसे छोटा था। पांचों भाइयों की शादी हो गई थी। बड़ी बहन की भी शादी हो गई है। मोनू की अभी शादी नहीं हुई है। उसकी एक छोटी बहन भी है। रक्षाबंधन पर बहनें भाई का इंतजार कर रहीं थीं।
Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216