क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर नगर निगम की टीम का छापा, 18.24 लाख का टैक्स बकाया।
अयोध्या।
अयोध्या नगर निगम ने टैक्स के बड़े बकायेदारों के खिलाफ मंगलवार को दूसरे दिन भी विशेष अभियान चलाया। इस कड़ी में फतेहगंज-देवकाली रोड पर स्थित क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस पर सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने छापा मारा। क्षत्रिय बोर्डिंग के स्वामित्व वाली 24 दुकानों पर हाउस व वाटर टैक्स का 18.24 लाख रुपये बकाया है।
सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय ने बताया कि छापेमारी के बाद सभी 24 दुकानों के मालिक टैक्स जमा कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी दुकान के मालिक हैं जो पार्ट पेमेंट जमा कर रहे हैं। बकाया धनराशि जल्द से जल्द जमा करने की चेतावनी दी गई है। नगर निगम निगम क्षेत्र के सभी टैक्स के बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी की गई है। जिन लोगों ने टैक्स जमा नहीं किया है, उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए नगर निगम कार्रवाई कर रहा है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More