खंडासा थाना क्षेत्र के अमानीगंज बाजार में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा क्लीनिक में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 19 जनवरी की बताई जा रही है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कहा है कि उसका पूर्व से आरोपी के यहां आना जाना था। 19 जनवरी की शाम को महिला दवा लेने के लिए झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर आई थी। इसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे रात भर अपने क्लीनिक पर ही रखे रहा। थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम सुधीर जायसवाल है और वह झोलाछाप डाक्टर है। बाजार में अपनी एक क्लीनिक चलाता है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More