
कैमरों की निगरानी से पकड़ा गया शातिर चोर।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली क्षेत्र में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस सिस्टम की मदद से, पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की, कई वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, एक गैस सिलेंडर और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला जलालपुर में मोबाइल चोरी की घटना की सूचना पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के जरिए चोर की पहचान कर उसे करीमपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से 18 टच स्क्रीन मोबाइल, 7 की-पैड मोबाइल, एक इंडेन गैस सिलेंडर और एक बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विजय कुमार उर्फ गप्पू कोरी (45 वर्ष), निवासी छोटी बनी, भटमऊ, थाना बाबा बाजार, अयोध्या के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी में चोरी, धोखाधड़ी, हथियार रखने समेत कुल दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More