
अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र में बीती रात कैटर्स का काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाने की पुलिस को नामजद तहरीर दिया है।
घटना तारुन थाना अंतर्गत परसावां महोला गांव की है। मां जसपता का आरोप है कि बेटा संतोष कुमार गौड़ (पुत्र) सुरेश कुमार कैटर्स का काम करता है। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे पार्टी की बात कहकर गांव के ही शैलेंद्र कुमार पुत्र रामबचन, गुलशन पुत्र रामबचन व पूरा कलंदर थाना सनैसा गांव निवासी रत्नेश वर्मा पुत्र रामजी बुलाकर ले गए थे। रात करीब 9:00 बजे के आसपास गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारा बेटा धर्मपुर घूरीटीकर ईट भट्ठा के सामने तालाब के पास खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। पीड़िता और उसका देवर वहां पहुंचकर फौरन सीएचसी लेकर गए। जहां पर मौजूद चिकित्सको ने मृत्यु घोषित कर दिया। शव देखने पर मृतक के सिर में कई जगह चोटे हैं।
थाना प्रभारी ओ0पी0 राय ने बताया लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More