केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पुलिस प्रशासन के साथ की बैठक

केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने पुलिस प्रशासन के साथ की बैठक

अयोध्या|

दुर्गा पूजा एवं रामलीला के पर्व में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से पूर्व के वर्षों से कहीं ज्यादा पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे और जनता के सहयोग से दोनों महोत्सव बहुत ही भव्य और गरिमा पूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।
यह विचार अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह ने व्यक्त किए। दोनों अधिकारी थाना कोतवाली नगर में आगामी दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था के किस तरह से इंतजाम किए जाएं इस सम्बन्ध में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन कर रहे थे। बैठक में पुलिस प्रशासन के साथ केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समन्वय समिति और सभी दुर्गा पूजा एवं रामलीला आयोजन समिति के पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि दो वर्ष कोरोना के साए में बिताने के पश्चात इस बार महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ने की आशा है। पूजा आयोजित करने वाले पदाधिकारियों में भी अत्यधिक उत्साह है । ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का पुख्ता प्रबंध होना बहुत ही आवश्यक हो जाता है । मेले के दौरान प्रत्येक पूजा पंडाल पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के साथ-साथ संपूर्ण मेला क्षेत्र में लगातार सुरक्षाबलों द्वारा गस्त किया जाना अति आवश्यक है । जगह जगह सादी वर्दी में भी पुलिस बलों की तैनाती भी आवश्यक है । नगर में समय रहते अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाया जाना चाहिए । आवश्यकतानुसार डाग स्क्वायड बम निरोधक दस्ता जल पुलिस की तैनाती और मनचले और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने की भी जरूरत है। बैठक को केंद्रीय समिति के रामलीला प्रभारी प्रेम नाथ राय , केंद्रीय समिति के गगन जायसवाल, केशव बिगुलर, डॉक्टर शैलेंद्र विक्रम सिंह, सुप्रीत कपूर, ओम अंदानी ने भी संबोधित किया । रामलीला और दुर्गा पूजा समितियों की तरफ से आए हुए पदाधिकारियों में कन्हैया अग्रवाल, अशोक सिंह सहित तमाम पदाधिकारियों ने अपनी समस्याओं को रखा|
editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

3 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

4 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216