
अयोध्या जिले में स्थित केएम शुगर मिल्स मोतीनगर-मसौधा मेन गेट पर लगे तौल कांटे पर रात्रि में गन्ने की घटतौली होने का मामला प्रकाश में आया है। तौल कराने आए किसानों ने बताया की दिन में 2 कुंतल लगभग और रात्रि में लगभग 5 कुंतल की घटतौली होती है।गन्ना किसानों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो मिल में घटतौली हो रही है वह उच्च अधिकारियों की देखरेख में हो रही है। जब किसानों ने गन्ना सचिव से मौखिक शिकायत की तो किसानों की शिकायत को नजरअंदाज करते हुए कार्रवाई नहीं किया।
गन्ना किसानों ने जिलाधिकारी अयोध्या एवं गन्ना आयुक्त से उक्त चीनी मिल में घटटौली को रोकने एवं चीनी मिल प्रशासक के ऊपर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। आपको बता दे कि अप्रैल 2019 को केएम शुगर मिल के अधिशासी अधिकारी समेत तीन लोगों के खिलाफ घटतौली की एफआईआर पूराकलंदर पुलिस ने दर्ज हुई थी।यह घटतौली मिल गेट के इलेक्ट्रानिक कांटा नंबर तीन की थी। वहीं चीनी मिल के प्रबंधक ने घटतौली पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More