
अयोध्या श्रीराम नगरी में दीपोत्सव कार्यक्रम से कुम्हार परिवारों को समृद्धशाली करने का माध्यम बनेगा। इस बार श्रीराम की पहली व चौधरी चरण सिंह के 50 घाटों पर दीपक जलने की तैयारी है। 21 लाख दीपक प्रज्वलित करने के लक्ष्य के सापेक्ष 24 लाख दीपक बिछाए जाएंगे। इन दीपक की खरीदारी करने में अयोध्या जनपद के कुम्हार को प्राथमिकता दी जाएगी। उपलब्धता के आधार पर अयोध्या के अगल-बगल के जिलों के कुम्हारों से भी खरीद की जाएगी।
विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉक्टर विजेंदर चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले 1575000 दिए प्रज्वलित किए गए थे इसको लेकर लगभग 17-18 लाख दिए राम की पैड़ी के विभिन्न घाटों पर बिछाए गए थे।
इस बार भी 21 लाख दिए प्रचलित करने के लक्ष्य को लेकर 24 लाख दिए बिछाए जाएंगे। 24 लाख दिए की अयोध्या के स्थानीय कुम्हार के साथ साथ अगल-बगल के जिलों के कुम्हारों से खरीद की जाएगी। अयोध्या जिले के लिए या रोजगार सीजन का माध्यम बनेगा। श्रीराम की पहली व चौधरी चरण सिंह घाट पर पांच स्टोर बनाए गए हैं। 30 अक्टूबर तक इन स्टरों पर 24 लाख दीपक समेत अन्य सामग्री तेलवाती मोमबत्ती आदि रख लिया जाएगा। इस बार वालंटियर को एक-एक लीटर बोतल तेल दिया जाएगा एक बोतल में 25 से 30 दिए जल सकेंगे इस प्रकार 80 से 1 लाख लीटर सरसों का तेल इसमें लगेगा। इन सभी सामग्रियों को खरीदने के लिए टेंडर किया जाएगा।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More