कुमारगंज के लापता हुए परिवार में से तीन का शव बरामद।
कुमारगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले से कुल्लू मनाली घुमने गये लापता हुए के एक ही परिवार के तीन सदस्यों का शव मनाली पुलिस प्रशासन ने सोमवार को बरामद कर लिया है। हालांकि आठ लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। शवों की पहचान एक ही परिवार के मां, बेटी व दादा के रूप में हुई है।
8/9 जुलाई को जनपद के कुमारगंज नगर पंचायत स्थित ग्रामसभा पिठला से एक परिवार के 11 लोग बस से कुल्लू मनाली घूमने के लिए गए थे लेकिन कुल्लू-मनाली पहुंचने से 7 किमी पहले ही बस सहित सभी लापता हो गए। बताया गया कि 8/9 जुलाई को भारी बारिश के चलते व्यास नदी में आई बाढ़ में बस बह गई। बाढ़ में फंसे बस से तीन शवों को बरामद किया गया है, हालांकि बस को अभी भी व्यास नदी से निकला नहीं जा सका है।
मनाली पुलिस प्रशासन ने सोमवार को अभियान चलाकर शव बरामद किये है। शवों की पहचान 62 वर्षीय अब्दुल, उनकी बहू 32 वर्षीय परवीन व 5 वर्षीय पोती अलवीरा के रूप में हुई है। लापता अन्य आठ लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More