
अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के गांव करेरू के मजरे विद्यावनपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र राम कलप तिवारी उम्र लगभग 62 वर्ष का शनिवार दोपहर बाद कुएं में शव मिला । घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ओ पी राय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
मृतक कृष्ण कुमार तिवारी विगत 19 अगस्त को रौजागांव चीनी मिल से रिटायर्ड होने के बाद बीस अगस्त की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गये थे। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी आशा देवी ने दर्ज करवाई थी। लापता की तालाश की जा रही थी। शनिवार की दोपहर बाद गांव के बगल छोटा मिझौड़ा में गन्ने के खेत के बगल कुएं मे ग्रामीण किसानों द्वारा शव देखा गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की शिनाख्त के दौरान उक्त रिटायर्ड कर्मी का शव होने की पहचान हुई। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ओ पी राय ने बताया कि कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More