किसान सम्मान निधि के सत्यापन पर अवैध वसूली का लगा आरोप, जिलाधिकारी से हुई शिकायत।
बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के रामनगर में किसान सम्मान निधि में किसानों का कागज दुरुस्त किए जाने को लेकर वसूली का आरोप लगाया गया है। गांव निवासी प्रधान पति अशोक कुमार यादव सहित कई ग्रामीणों ने किसान सम्मान निधि में कागजात दुरुस्त करने के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। और बुधवार को जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। प्रधान पति अशोक कुमार यादव का आरोप है कि ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर 26 मई को कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि सम्बंधित कैम्प लगाया गया था। कैम्प में मौजूद कृषि सहायक गया प्रसाद पाल द्वारा खतौनी फीड करने के नाम पर किसानों से सुविधा शुल्क लिया गया है।
जिन किसानों द्वारा सुविधा शुल्क नही दिया गया उनका खतौनी फीड न करते हुए जनसेवा से फीड करने के लिए कह कर खतौनी नही फीड किया गया। पंचायत भवन पर सीसीटीवी कैमरा लगा होने के कारण किसानों को अब पंचायत भवन के बाहर बुलाया जाता है।
ग्राम पंचायत के कई किसानों द्वारा कृषि सहायक के कार्यों का विरोध किया गया है। उनके द्वारा और ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर कृषि सहायक द्वारा 27 जून को पंचायत भवन रामनगर पर न काम करके गांव में एक व्यक्ति के मकान में बैठकर सुविधा शुल्क लेकर खतौनी फीड किया गया है। कर्मचारी द्वारा ग्राम पंचायत के किसानों के साथ खतौनी फीडिंग के नाम पर वसूली किया जा रहा है। शिकायत पत्र में मामले की जांच करके कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More