किसान की कीमती भैंस खोल ले गए चोर पुलिस में हुई शिकायत।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर राम बक्स का पुरवा खजुराहट निवासी एक किसान की कीमती भैंस शुक्रवार की रात अज्ञात चोर खोल ले गए। चोरी की जानकारी की होने के बाद शनिवार सुबह पीड़ित द्वारा अज्ञात चोरों की विरुद्ध बीकापुर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
पीड़ित किसान हरि मंगल यादव ने बताया कि बीती रात करीब एक बजे के लगभग उनकी कीमती भैंस को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। रात्रि में ही चोरी की जानकारी हो जाने पर उनके द्वारा 112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पीआरबी पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की गई। और पीड़ित किसान को कोतवाली में जाने के लिए कहा गया।