किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया प्रदर्शन।
अयोध्या।
अयोध्या किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने शहर के सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि जिले किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है, उन्होंने जल्द से जल्द किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि केएम शुगर मिल किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं कर रही है जबकि 14 दिन के बाद ब्याज सहित भुगतान करने का नियम है।
उन्होंने मांग की है कि गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए साथही छुट्टा जानवरों से फसलों को बचाया जाए। घनश्याम वर्मा ने तहसील कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है, कहा कि बिना पैसा लिए तहसील में कोई काम नहीं होता है, सभी कार्यों के लिए रेट तय है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भयंकर गर्मी में हो रही बिजली की अघोषित कटौती से किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More