IMG 20240206 000420 423 - किशोरी लापता, आरोपी युवक नामजद।

किशोरी लापता, आरोपी युवक नामजद।

बीकापुर - अयोध्या

किशोरी लापता, आरोपी युवक नामजद।

IMG 20240206 000420 423 - किशोरी लापता, आरोपी युवक नामजद।
बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में ननिहाल में रह रही 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। तारुन के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री बीकापुर स्थित ननिहाल में तीन वर्षों से रहती थी। 30 जनवरी की रात वह नित्यक्रिया के लिए निकली और वापस नहीं लौटी। खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि बीकापुर के भरहूखाता निवासी अभिषेक यादव उर्फ मंगल ने उसी दिन किशोरी के पास फोन किया था। उन्होंने अभिषेक पर ही किशोरी को ले जाने की आशंका जताई है।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *