किशोरी पर शादी करने को दबाव बना रहा युवक, केस दर्ज।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय (पुत्री) क्षेत्र के निधियांवा बाजार में संचालित एक कोचिंग सेन्टर में पढ़ने जा रही थी। कोचिंग संचालक अजय शंकर तिवारी कनावां बीकापुर के निवासी है। उन्होंने उनकी पुत्री को बहला-फुसला कर अपने वश में कर लिया है, और शादी करने का दबाव बना रहा है। इसी बीच बीते 21 जुलाई को अजय शंकर उनकी पुत्री को लेकर कहीं चला गया। जानकारी होने पर वह और उनके परिवार के लोग पुत्री को किसी तरह घर लेकर आए। अब वह उनकी पुत्री से जबरदस्ती शादी करने का दबाव बना रहा है। शादी न करने पर उसका अपहरण व हत्या करने की भी धमकी दे रहा है।
कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More