कार बेचने का झांसा देकर 5.75 लाख की ठगी।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारून थाना क्षेत्र में कार बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 5.75 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सीओ के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
तारुन थाना क्षेत्र के फतेहपुर कमासिन निवासी शिवराम यादव ने दर्ज एफआईआर में बताया कि वह कोरखाना देवकाली में किराए के मकान में रहते हैं। पड़ोसी होने के कारण उनकी तारुन थाना क्षेत्र के भदार कुमरी निवासी राहुल यादव से जान-पहचान थी। बीते 27 अक्तूबर, 2024 को वह उनके कमरे पर आए और पैसे की जरूरत बताकर अपनी कार बेचने की बात कही। उन्होंने 5.75 लाख रुपये में कार खरीदने का सौदा तय किया। 05 नवंबर 2024 को वह उनके कोरखाना स्थित मकान पर आए और कार के एवज में 5.75 लाख रुपये नकद लिए। इसके बाद बगैर कार दिए वह बैंक में रुपये जमा कर आने की बात कह चले गए। इसके बाद वह लौटकर नहीं आए। कई बार फोन करने पर भी संपर्क नहीं किया। इसके बाद से न तो वह गाड़ी दे रहे हैं ना ही पैसा वापस किया।
नगर कोतवाल अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More