अयोध्या कार की छत पर बैठ कर स्टंट करना वाहन स्वामी को महंगा पड़ा। यातायात पुलिस ने 7500 रुपए का चालान किया है। घटना रामनगरी में नया घाट लता चौक की है। किसी ने असुरक्षित ढंग से स्टंट कर रहे युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पड़ताल की, जिसके बाद वीडियो में दिख रहे रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन जयपुर के बाबूलाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस तरह का सुरक्षित व अनधिकृत स्टंट दंड की श्रेणी में आता है। रामनगरी में इन दिनों श्रद्धालुओं की भीड़ है। ऐसे में यह जनसुरक्षा के लिए भी खतरा साबित हो सकता था।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More