इनायत नगर - अयोध्या

कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां को उतारा मौत के घाट।

कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां को उतारा मौत के घाट।

इनायत नगर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के इनायत नगर थाना क्षेत्र के मंजनाई पूरे कलूट सिंह गांव में एक कलयुगी बेटे द्वारा कुल्हाड़ी से काटकर मां की निर्मम हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मां के हत्यारे बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दिया है। वही महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि राहुल (पुत्र) जग प्रसाद निवासी मंजनाई पूरे कलूट सिंह गांव निवासी ने शनिवार की शाम किसी बात-विवाद को लेकर अपनी मां निशा की घर के अंदर कुल्हाड़ी से काट- काट कर निर्मम हत्या कर दी है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां के हत्यारे कलयुगी बेटे को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दिया है। साथ ही महिला के शव को पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो मृतका मंजनाई स्थित जयपुरिया स्कूल में काम करके परिवार का पेट पालती थी। जब वह स्कूल से काम करके शाम को घर लौटी, तो किसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हो गया। जिसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी से काट-काट कर मां की निर्मम हत्या कर दी। घटना के समय मृतका के पति जग प्रसाद मजदूरी करने गया था। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर यश त्रिपाठी ने बताया कि 21 वर्षीय बेटे ने अपनी मां निशा को कुल्हाड़ी से काट-काट कर हत्या कर दी है। आरोपी बेटे राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

1 day ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

1 day ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

2 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216