करंट लगने से युवती की मौत

अयोध्या।

अयोध्या जिले में थाना खंडासा क्षेत्र के कांजी गांव निवासी एक युवती सुबह खेत की ओर जा रही थी। जहां खेत में गिरे 11000 हाई टेंशन लाइन की तार की चपेट आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी खांडसा क्षेत्र के कांजी गांव निवासी राम अवध पासी की छोटी बेटी किरन सुबह गांव के बाहर खेत की ओर जा रही थी। वेदनाथ सिंह के खेत के पास पहुंची और खेत में हुई बेरीकेडिंग का तार उठाकर खेत में घुसने लगी तभी खेत में गिरे 11 हजार हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गई।

गांव की अन्य महिलाओं ने जब घटना को देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। महिलाओं की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने विद्युत चपेट में आई किरन को बचाने के लिए लाठी डंडों से तार को हटाने का प्रयास कर ही रहे थे। तब तक विद्युत सप्लाई भी कट गई लेकिन युवती की मौत हो चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष खांडसा मनोज यादव, पुलिस चौकी प्रभारी खांडसा शैलेश द्विवेदी महिला एवं पुरुष कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक किरन के शव का पंचायत नामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

2 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago