अयोध्या उत्तर प्रदेश

करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, मृतक की पत्नी कर रही कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी।

करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, मृतक की पत्नी कर रही कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के हैरिंग्टनगंज विद्युत उपकेंद्र के मोतीगंज फीडर के ग्राम रामपुर जोहन पूरे कुटिया में लाइन ठीक करते समय एक प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार प्राइवेट लाइनमैन नन्हें लाल यादव पुत्र हौसिला प्रसाद यादव 35 वर्ष ग्राम पंचायत पलिया लोहानी मजरे सिकिंया गांव निवासी है। वह रामपुर जोहन निवासी राम किशोर पासवान की लाइन ठीक करने के लिए गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रामकिशोर के लाइन की केबल लगभग दो दिन पहले से ही खेत में गिरी हुई थी। खेत में झटका मशीन का तार लगा हुआ था। जिसके ऊपर झटके के तार में विद्युत प्रवाह हो रही थी। खेत स्वामी हरिश्चंद्र ठुन्नू का कहना है कि हमने राम किशोर को बताया था कि आपकी केबल हमारे झटका के तार पर गिरी हुई है। जिससे झटका के तार में विद्युत प्रवाह हो रही है। बताया जा रहा है कि लाइनमैन नन्हेंलाल खेत में घुसने का प्रयास किया। तभी विद्युत की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी होते ही मोतीगंज चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बीकापुर प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सरोज को सूचना देते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि खेत मालिक ने खेत में झटका मशीन वाले तार में सीधे विद्युत करंट प्रवाहित कर दिया था। जिसकी चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन नन्हेंलाल की मौत हुई है। मृतक की पत्नी प्रभावती की तरफ से केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। उपखंड अधिकारी विद्युत मिल्कीपुर अमित कुमार सिंह से जब लाइनमैन के संबंध में जानकारी चाहिए गई।  उन्होंने कहा कि हमारे यहां इस नाम का कोई व्यक्ति लाइनमैन नहीं था, और न ही काम कर रहा था। मृतक के दो बच्चे अरुणेश 12 वर्ष व अंशिका दस वर्ष है। वहीं पर आरोपित हरिश्चन्द्र यादव व राकेश उर्फ सोनू का कहना है की हमारे खेत के बगल राम किशोर पुत्र भगवती निवासी रामपुर ने अपने खेत मे लगभग 150 मीटर की बिजली की केबल लकडी के खंभे के सहारे पर कनेक्शन लिया है।

editor

Recent Posts

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।

चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More

2 days ago

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक। अयोध्या।

वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More

2 days ago

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार।

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More

2 days ago

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More

3 days ago

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।

परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर।

कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More

3 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216