अयोध्या जिले में तारुन थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह बिजली के स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से 48 वर्षीय एक मवेशी पालक सहित उसकी भैंस की जान चली गई। घटना तारुन थाना क्षेत्र के माहनमऊ गांव की है। परिजनों के अनुसार मनवीर कनौजिया घर से कुछ दूर गांव के बाहर अपने खेत में लगे नलकूप पर पशुशाला बनाकर पालतू पशुओं के साथ रहते थे। सुबह के समय भैंस को सरिया से निकालकर बाहर बांधने जा रहे थे। तभी एक भैंस झटके से पास में स्थित तालाब की तरफ भागी और खंभे में लगे स्टे तार में बिजली का करंट उतर रहा था। भैंस तार के सम्पर्क में आ गई, तो बचाव में दौड़े पशुपालक भी करंट की चपेट में आ गए।
पत्नी मंजू जब तक कुछ समझ पाती तब तक मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामपुर भगन चौकी पुलिस ने सीएचसी तारुन पहुंचाया। जहां पर मौजूद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
थाना अध्यक्ष अशोक कुमार यादव ने बताया मृतक के शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More