अयोध्या उत्तर प्रदेश

कंबल वितरण में उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में लोग खाली हाथ लौटे।

कंबल वितरण में उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में लोग खाली हाथ लौटे।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के सोहावल तहसील में शुक्रवार को आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम अव्यवस्था का शिकार बन गया। कड़ाके की ठंड में निशुल्क कंबल पाने की लालसा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं वृद्ध पुरुष तहसील में पहुंच गए। सुबह से दोपहर तक कंबल के लिए बढ़ती भीड़ देख तहसील प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे। मौके की नजाकत देख तहसीलदार सुमित सिंह ने सूझ बूझ के साथ महिलाओं को घर वापस जाने की बात कही। इसके बाद बिना कंबल सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं मायूस होकर घर को वापस हुई।

शुक्रवार को सुबह तहसील में बीकापुर विधायक डाॅ अमित सिंह द्वारा कंबल वितरण किया गया। वह कुछ महिलाओं को कंबल वितरित कर वह चले गए। इस कंबल वितरण की खबर आसपास के गांव में आग की तरह फैली तो जरूरत मंद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी और धीरे-धीरे लगभग 400 से ज्यादा लोग कंबल पाने के लिए तहसील मुख्यालय पहुंच गए। इनमें से ज्यादातर को कंबल कम पड़ जाने से खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ा। इससे पहले पखवारा भर पहले से आए कंबल को राजस्व निरीक्षक और क्षेत्रीय लेखपाल अपनी सर्किल में सैकड़ों लोगों को बांट चुके थे।

तहसीलदार सुमित सिंह ने बताया 950 कंबल आए थे इनमें से केवल 300 कंबल बचे थे जो आज वितरित किए गए। अन्य जरूरतमंदों के लिए जल्द ही कंबल मंगाए जाएंगे

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 weeks ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago