मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर शुक्रवार की शाम चार बजे बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर मे बस ट्रक से भिड़ गई।जिससे लगभग आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।मवई चौराहा स्थिति प्राइवेट अस्पताल में सभी घायलों का उपचार हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के मवई चौराहा पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने एक ट्रक को ओवरटेक कर रही बस संख्या यूपी 83 एटी 8199 अचानक ट्रक से भिड़ गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह छतिग्रस्त हो गया।कुछ देर के लिए हाइवे जाम हो गया।सूचना पर पहुँची पीआरवी 924 के जवानों ने छतिग्रस्त वाहनो को अलग कराकर यातायात चालू करवाया।गलीमत रही कि बस काफी धीमी गति में थी।इसलिए बड़ा हादसा टल गया।फिर भी आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।सभी घायल यात्री नवगढ़ सिद्धार्थनगर के निवासी थे।जिन्हें पास के प्राइवेट अस्पताल में उपचार करा कर दूसरी बस से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।बताया जाता है कि बस सिद्धार्थ नगर से दिल्ली जा रही थी।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More