अयोध्या उत्तर प्रदेश

ऑपरेशन के बाद चली गई मरीज के आंख की रोशनी।

ऑपरेशन के बाद चली गई मरीज के आंख की रोशनी।

अयोध्या।

अयोध्या में आंखों के रोशनी की बेहतरी के लिए एक मरीज ने ऑपरेशन कराया। डॉक्टर ने दो माह तक दवा डालने की सलाह दी। आराम न होने पर पुन: संपर्क किया तो इलाज जारी रखने को कहा गया। अंत में मरीज के आंखों की रोशनी पूरी तरह से चली गई। पीड़ित की शिकायत पर सीएमओ डॉ संजय जैन ने जांच बैठाकर पांच दिन में आख्या मांगा है।

गोंडा जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के खोखिया निवासी मेहीलाल पुत्र जगन्नाथ का आरोप है कि उन्होंने छह अप्रैल, 2023 को अयोध्या आई हॉस्पिटल में डॉ आलोक कुमार से आंख का ऑपरेशन कराया था। दो माह तक दवा डालने के बाद आराम न होने पर उन्होंने दूसरे चिकित्सक से संपर्क किया तो बताया गया आंख की नस दब गई है।

दोबारा आकर ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक से संपर्क किया तो वह तीन माह तक दवा डालने की बात कहकर ठीक हो जाने का आश्वासन देते रहे। इस बीच आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई। आंख व सिर में अधिक दर्द होने पर वह एक अस्पताल में भर्ती रहा। वहां से डिस्चार्ज होने पर जब चिकित्सक से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि ऑपरेशन हमने कर दिया है, अब हमारी जिम्मेदारी नहीं है।

 पींड़ित ने इसकी शिकायत सीएमओ से की तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लिया और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करके पांच दिन के भीतर जांच आख्या मांगा है।

सीएमओ डॉ संजय जैन ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

2 days ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

2 days ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago