
अम्बेडकर नगर जिले में एक एंबुलेंस की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना बुधवार दोपहर रामगढ़ रोड जलालपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के भाऊकुवां गांव निवासी राकेश प्रजापति उम्र 20 वर्ष अपनी बाइक से घर से जलालपुर बाजार आ रहा था तभी जलालपुर बाजार की तरफ से तीव्र गति से जा रही एंबुलेंस ने फरीदपुर मोड के पास टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरो द्वारा नगपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से एंबुलेंस चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया सूचना पर पहुंचे कोतवाल जयप्रकाश सिंह ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More