अयोध्या उत्तर प्रदेश

एडीजे व सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के 12 जजों का तबादला।

एडीजे व सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के 12 जजों का तबादला।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के सात अपर जिला जज और पांच सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के न्यायिक अधिकारियों का तबादला गैर जनपद हुआ है। पांच अपर जिला जज और इतने ही सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायिक अधिकारियों को अन्य जनपदों से जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी सूची में स्थानांतरित सभी जजों को 15 अप्रैल तक अपना पदभार हस्तांतरित करना है। सूची के अनुसार जिले में कार्यरत अपर जिला जज यशपाल को हरदोई, शैलेंद्र सिंह यादव को उन्नाव, बृजेश कुमार सिंह व एकता सिंह को लखनऊ,अमित पांडेय को रायबरेली, अभिषेक बगड़िया को अलीगढ़ व कुलदीप को रामपुर स्थानांतरित किया गया है। अपर जिला जज स्तर के रवि कुमार गुप्ता लखनऊ से, निरुपमा विक्रम हरदोई से, शिवानी जायसवाल लखनऊ, अल्पना सक्सेना उन्नाव और अर्चना तिवारी को रायबरेली से जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है।
इसी प्रकार सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर के भव्या तिवारी को उन्नाव, प्रशांत शुक्ला को अलीगढ़, आमिर सुहैल कौशांबी, पल्लवी सिंह मिर्जापुर और रिचा वर्मा को हरदोई जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है। रायबरेली से सतीश कुमार मगन गाजियाबाद से, सुधांशु शेखर उपाध्याय हरदोई से, अंशु माली पांडेय, महेंद्र सिंह पासवान फतेहपुर से व मेरठ से विनोद शर्मा को जिले के लिए स्थानांतरित किया गया है।

editor

Recent Posts

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन।

अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 hours ago

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च।

आतंकवाद के खिलाफ चौक में निकाला कैंडल मार्च। अयोध्या। अयोध्या जिले में पहलगाम में 22… Read More

2 hours ago

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत।

आकाशीय बिजली गिरने से बालिका की मौत। हैदरगंज _अयोध्या। अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र… Read More

2 hours ago

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा।

जेई की तहरीर पर व्यापारी नेता सहित तीन पर मुकदमा। इनायत नगर_अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

11 hours ago

किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।

किन्नर समाज की मांग आतंकवाद को हमेशा के लिए मिटाया जाए, आयोजित की शोक सभा।… Read More

21 hours ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216