एकाग्रता व समय सद्पयोग से ही लक्ष्य भेदन संभव……आशीष तिवारी एसएसपी, अयोध्या

FB IMG 1579076506618 - एकाग्रता व समय सद्पयोग से ही लक्ष्य भेदन संभव......आशीष तिवारी एसएसपी, अयोध्या✍नितेश सिंह, अयोध्या

  • ड्योढ़ी बाजार स्थित श्री राम बल्लभा भगवंत पीठ इंटर कॉलेज में छात्राओं की सुविधा हेतु सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन का उद्दघाटन फीता काटकर एसएसपी, अयोध्या आशीष तिवारी महोदय द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुये एसएसपी ने कहा कि एकाग्रता और अपने लक्ष्य के प्रति गहन समर्पण के बल पर किसी भी लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है किसी भी प्रकार से हमे समय नहीं बर्बाद करना चाहिए।
  • एसएसपी ने छात्र और छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्राओं को किसी पर निर्भर नहीं होना चाहिये, उन्हे आत्मनिर्भर बनने के लिए पढाई करना चाहिए और आगे बढने के लिए कोशिश करते रहने चाहिए ,कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती। बच्चों से अपने निजी अनुभव भी साझा करते हुए कहे मैं भी सरकारी स्कूल से पढ़ा हुआ एक साधारण परिवार का व्यक्ति हूँ ,लेकिन एकाग्रता के साथ सधे कदमों से लक्ष्य हाँसिल करने कि ललक ही मुझे यहाँ तक ले आयी।
  • इस अवसर पर लगभग दो दर्जन छात्र छात्राओं ने एसएसपी महोदय से व्यक्तिगत व सामाजिक प्रश्न भी पूँछे उनके सवाल का बखूबी जवाब देते हुये उन्हें खुश कर दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा छात्रों को स्वयं की सुरक्षा एवं अपने साथ आने वाले छोटे छोटे छात्रों की सुरक्षा के बारे में उपयोगी बाते बताई। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व श्री हरिओम तिवारी को शॉल व स्मृति चिन्ह देकर प्रधानाचार्य श्री आलोक तिवारी ने समान्नित किया।
  • इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक श्री राजकुमार खत्री, साकेत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री हरिकृष्ण अरोड़ा, पूर्व प्रधानाचार्य श्री रामपति तिवारी, प्रधानाचार्य श्री आलोक तिवारी,वरिष्ठ शिक्षक श्री वीरेंद्र मिश्र, श्री राकेश दुबे व श्री गिरिजेश त्रिपाठी सहित अध्यापकगण तथा छात्र/छात्राएं उपस्थिति रहें।
Web Admin

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago