अयोध्या उत्तर प्रदेश

एएसपी ने किया पीआरवी समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कराई परेड और ली सलामी।

एएसपी ने किया पीआरवी समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कराई परेड और ली सलामी।

अयोध्या।

अयोध्या पुलिस विभाग के जवानों और व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए शुक्रवार की बड़ी परेड में प्रशिक्षु आईपीएस एएसपी ने पीआरवी समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही टोली वार ड्रिल कराई और परेड की सलामी ली। शुक्रवार को पुलिस लाइन पर आयोजित बड़ी परेड में सहायक पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परेड कराई और परेड की सलामी ली। सलामी लेने के बाद उन्होंने पुलिस बल की दौड़ कराई और टोली वार परेड ड्रिल का निरीक्षण किया तथा परेड ड्रिल के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस लाइन ग्राउंड पर ही आए विभिन्न थानों और यूपी 112 के पीआरवी वाहनों तथा उसमें मौजूद संसाधनों का निरीक्षण किया। वहीं सभी को पीआरवी के मानक के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव की हिदायत दी।

उधर परेड के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक ने कैण्टीन , जिला नियंत्रण कक्ष, भोजनालय, बैरिक, स्टोर,क्वार्टर गार्द,गैस गोदाम आदि का निरीक्षण किया और रजिस्टर के रख रखाव के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान राजपत्रित अधिकारी, थाना व कोतवाली प्रभारी समेत विभिन्न शाखाओं के जवान व अधिकारी मौजूद रहे।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago