अयोध्या-रायबरेली 330ए फोरलेन पर मढ़हा नदी पर बने पुल के पास विट्ठलपुर संपर्क मार्ग की सीधी चढ़ाई होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। दौलतपुर मजरे विठ्ठलपुर निवासी अनंतराम पुत्र राम लौट ने जनसुनवाई पोर्टल पर मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए मांग किया है कि अयोध्या-रायबरेली फोरलेन निर्माणकारी संस्था पीएनसी इंफ्राटेक ने विट्ठलपुर संपर्क मार्ग को फोरलेन से जोड़ते समय दोनों सड़कों की गहराई एवं ऊंचाई को ध्यान में न रखते हुए सड़क का निर्माण कर दिया। जिससे विट्ठलपुर संपर्क मार्ग पर सीधी चढ़ाई होने के कारण अक्सर लोग वाहन समेत फोरलेन पर चढ़ते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं या नीचे गहरी खाई में पलट कर गिर जाते हैं।
बीते दिनों में यहां हुई बड़ी दुर्घटनाओं में एक सब्जी लदा पिकअप वाहन पलट गया था जिसमें कुछ लोग चोटिल भी हुए थे इसके अलावा इसी स्थान पर एक प्राइवेट विद्यालय की वैन पलट गई थी जिसमें उस पर बैठी शिक्षिका को काफी चोटें आई थीं।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More