विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह रहे उमेश पाल की हत्या के आरोपी शूटर अरमान ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। अरमान के कोर्ट में समर्पण करने से पुलिस को तगड़ा झटका लगा है। पुलिस और एसटीएफ की दस से अधिक टीमें शूटरों की तलाश में हर जगह खाक छान रही हैं, पुलिस को चकमा देकर अरमान ने बिहार में आत्मसमर्पण कर दिया।
शूटर अरमान की पहचान सीसीटीवी के पड़ताल में हुई थी। घटना वाले दिन वह भी उमेश पाल पर गोलियां बरसा रहा था। इसके बाद बाइक से सिविल लाइंस होते हुए भाग निकला था। इसके बाद पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई थी और उसके घर पर कई बार दबिश दी जा चुकी है।
उमेश पाल की हत्या में कुल 13 शूटर शामिल थे। धूमनगंज शूटआउट में पुलिस ने सुलेम सराय, धूमनगंज और जयंतीपुर इलाके के कई सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद बाद नौ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया था। इसके अलावा अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अरमान की पहचान की गई थी। इसी कारण इन लोगों को नामजद किया गया था। दरअसल शूटरों के साथ अन्य लोग आस पास ही उन्हें बैकअप दे रहे थे। उन्हें मालूम था कि धूमनगंज भीड़भाड़ वाला इलाका है।
चोरी के सामान व तमंचे के साथ दो गिरफ्तार, दो दिन पूर्व हुई थी चोरी।… Read More
वाटर प्लांट में संदिग्ध परिस्थितों में मिला युवक का शव, परिजनों जताया हत्या का शक।… Read More
चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना… Read More
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या। अयोध्या कश्मीर के पहलगाम… Read More
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज। बीकापुर_अयोध्या।… Read More
कॉलेज जा रहे छात्र को पिकअप ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में मेडिकल रेफर। बीकापुर_अयोध्या।… Read More