
उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले में इंस्पेक्टर कोतवाली का शव कोतवाली परिसर स्थित उनके ही सरकारी आवास फंदे से लटकता मिला। इंस्पेक्टर अशोक वर्मा ने 18 दिन पहले ही सफीपुर कोतवाली का चार्ज सम्भाला था। दो दिन पहले उन्होंने यहां गैंगरेप और हत्या के एक मामले में आरोपितों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई पूरी कराई थी। बताया गया कि रविवार की देर रात थाने का सारा काम निपटाने के बाद अशोक वर्मा अपने सरकारी आवास में गए थे। सुबह जब थाने का कर्मचारी उन्हें बुलाने गया तो उसे वहां उनका शव फंदे से लटकता मिला। इंस्पेक्टर का शव देखकर कर्मचारी के मुंह से चीख निकल गई। उसका चिल्लाना सुनकर ड्यूटी पर तैनात सिपाही और सीसीटीएन जीडी में तैनात कर्मचारी मौके की ओर दौड़ पड़े। थोड़ी देर बाद पुलिस ने परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी।
घटना की सुचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। वर्ष 2012 बैच के आश्रित कोटे से दरोगा पद पर भर्ती हुए अशोक वर्मा मूलतः बिजनौर के रहने वाले थे। जुलाई में उनका तबादला लखनऊ रेंज के खीरी से उन्नाव कर दिया गया था। पुलिस लाइन उन्नाव में आमद कर आते ही पांच जुलाई को एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने उन्हें सफीपुर कोतवाली प्रभारी पद की कमान सौंपी थी।
पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि इंस्पेक्टर कोतवाली ने आत्महत्या क्यों की यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More